{"_id":"69d356d44def5f2ebe0153c8","slug":"vehicle-owners-body-found-hanging-in-truck-cabin-panic-grips-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4131909-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ट्रक के केबिन में फांसी पर लटका मिला वाहन मालिक का शव, मचा हड़कंप; क्या हो सकती है वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ट्रक के केबिन में फांसी पर लटका मिला वाहन मालिक का शव, मचा हड़कंप; क्या हो सकती है वजह?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक के केबिन में वाहन मालिक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खड़ा ट्रक केबिन में शव।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल-रीवा मार्ग पर खड़े एक ट्रक के केबिन में वाहन मालिक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 1771 के अंदर वाहन मालिक इरफान खान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इरफान खान खुद ट्रक चालक भी था और वाहन का मालिक भी बताया जा रहा है। बताया गया है कि इरफान के पास दो ट्रक हैं और दोनों ट्रकों में प्रयागराज से ईंट लोड कर ब्यौहारी लाया गया था।
दोनों ट्रक ब्यौहारी में पानी टंकी के पास खड़े किए गए
दूसरे ट्रक के चालक आनंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दोनों ट्रक लेकर प्रयागराज से ब्यौहारी आए थे। एक ट्रक इरफान खुद चला रहा था, जबकि दूसरे ट्रक को आनंद चला रहा था। रविवार रात दोनों ट्रक ब्यौहारी में पानी टंकी के पास खड़े किए गए। इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। खाना खाने के बाद इरफान अपने ट्रक में सोने चला गया और आनंद अपने ट्रक में सो गया।
सोमवार सुबह जब आनंद इरफान को जगाने उसके ट्रक में पहुंचा तो उसने देखा कि इरफान ट्रक के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देख वह घबरा गया और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें- MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित
आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
चालक आनंद बताया कि रात में खाना खाने के बाद इरफान अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ? यह किसी को पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि इरफान प्रतापगढ़ का रहने वाला था और वह अपने दो ट्रक में ईट लोड कर ब्यौहारी आया था, दूसरे ट्रक के चालक ने पुलिस को सूचना दी है। हम मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X