सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Young Man Commits Suicide by Hanging Himself from a Tree in Korba Gevra Basti

Korba News: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पेड़ से लटका मिला युवक का शव

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में सोमवार सुबह रामपुर करतला निवासी नरेश चौहान (30) का शव पेड़ पर फंदे में लटकता मिला। पत्नी के अनुसार घर पर विवाद के बाद नरेश काम करने के नाम से निकला था और वापस नहीं लौटा। 

Young Man Commits Suicide by Hanging Himself from a Tree in Korba Gevra Basti
कोरबा समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली का गांव का में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद हड़कप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही शुरू की गई।
Trending Videos


कुसमुंडा पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतार कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान नरेश चौहान उम्र लगभग ३० वर्ष निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक यहां बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था। जो कि यहां रोजी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक नरेश चौहान की पत्नी और बच्चे किराए के मकान पर रहते थे रोज की तरह रविवार को नरेश चौहान करने के लिए निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंचा तब उसकी पत्नी काफी खोज भी निकल रही थी सोमवार की सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना पर वह पहुंची जहां पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।

बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घर पर विवाद हुआ था इसके बाद मृतक नरेश काम करने के नाम से घर से निकल गया और फिर दोबारा वापस नहीं लौटा।

कुसमुंडा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पत्नी का बयान दर्ज किया गया बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है शव का पोस्टमार्टम करा शव को और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed