Korba : सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती, शादी के नाम पर किया दुष्कर्म, दो आरोपियों को भेजा गया जेल
कोरबा में मानिकपुर चौकी पुलिस ने तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है। पहला मामला युवती बालको क्षेत्र के रहने वाली है।
विस्तार
कोरबा में मानिकपुर चौकी पुलिस ने तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है। पहला मामला युवती बालको क्षेत्र के रहने वाली है वहीं आरोपी युवक 24 वर्षीय शैलेश गढ़वाल मूलतः जयपुर का रहने वाला है। वर्तमान में युवक कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है पिछले कई साल से मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एक ऑफिस में दोनो काम करते थे दोनों की जान पहचान हुई और बातचीत होने लगी और बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे दोनों चोरी चुपके मिलने लगे ।जहां आरोपी युवक शैलेश ने युवती को अपने प्यार के झांसे में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया इस बीच युवती गर्भवती हो गई और और उसने एक बच्चे को दिया। युवक दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी जब युवती ने बच्चे को देखते हुए अपने साथ और शादी कर अपने साथ रखने की बात कही तब आरोपी युवक ने इनकार कर दिया। तभी अप ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को उसके मूल निवास से गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
वही दूसरा मामला मानिकपुर चौकी में सामने आया जहां 24 वर्षीय प्रशांत साहू सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 ब्लॉक रहने वाला है। बालको क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से उसका इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई दोस्ती फिर प्यार में बदली युवक से मिलने लगा। जहां युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं जब युवती में शादी के लिए दबाव बनाया तब युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जहां पीड़िता की शिकायत पर मानिक को चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि दुष्कर्म के दो मामले सामने आए थे जहां पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।