{"_id":"6230a1afeefc5b4cba59f144","slug":"aam-aadmi-party-will-make-woman-mla-as-speaker-of-punjab-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप फिर रचेगी इतिहास: पंजाब में पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष, सर्वजीत कौर माणुके का नाम सबसे आगे, बलजिंदर कौर भी रेस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप फिर रचेगी इतिहास: पंजाब में पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष, सर्वजीत कौर माणुके का नाम सबसे आगे, बलजिंदर कौर भी रेस में
Tue, 15 Mar 2022 08:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Mar 2022 08:05 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा को पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलेगी। अब तक 19 विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष का पद महिला विधायक को सौंपने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सर्वजीत कौर माणुके और प्रोफेसर बलजिंदर कौर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास बनाने के बाद आम आदमी पार्टी फिर से इबारत लिखने जा रही है। आप विधानसभा में महिला विधायक को अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमें पार्टी की विधायक सर्वजीत कौर माणुके का नाम सबसे आगे है। प्रोफेसर बलजिंदर कौर भी इस पद की दौड़ में हैं। मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच इसको लेकर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव इस बार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। यह पहली बार हुआ कि पंजाब के लोगों ने अभी तक राज करने वाली कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देकर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया। दिल्ली के बाद पंजाब में आप इतिहास लिख चुकी है। अब फिर से पार्टी एक और इतिहास लिखने का तानाबाना बुन रही है।
विज्ञापन
पहली बार पंजाब विधानसभा को महिला अध्यक्ष मिलेगी। जगरांव से दूसरी बार विधायक बनीं सर्वजीत कौर माणुके का नाम सबसे आगे चल रहा है। दूसरे नंबर पर तलवंडी साबो से विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर का नाम है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के बीच चर्चा हो चुकी है। अब तक पंजाब विधानसभा में 19 अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
आप ने सबसे अधिक महिलाओं पर खेला दांव
पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने 36 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा। इनमें सबसे अधिक आप ने 12 महिलाओं को टिकट दिया। इनमें 11 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सिर्फ कपूरथला से मंजू राणा चुनाव हार गईं। उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री रहे राणा गुरजीत ने शिकस्त दी।
पंजाब में 1.31 करोड़ महिला मतदाता
पंजाब में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है। चुनाव आयोग के अनुसार 2022 में 2.77 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। इसमें 1.46 करोड़ पुरुष और 1.31 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके बाद भी राजनीतिक दलों ने मात्र 10 प्रतिशत महिलाओं को ही टिकट दिया था।