{"_id":"69e9d47cd8c6cad03a087b76","slug":"acb-raids-intensify-in-chandigarh-focus-on-time-bound-investigations-and-boosting-conviction-rates-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एसीबी के रेड तेज: जांच समयबद्ध और दोष सिद्धि बढ़ाने पर फोकस, इन कार्यालयों के काम की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में एसीबी के रेड तेज: जांच समयबद्ध और दोष सिद्धि बढ़ाने पर फोकस, इन कार्यालयों के काम की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार
एसीबी प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार और असरदार रेड जरूरी हैं। साथ ही सभी लंबित मामलों को समय पर निपटाने और कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
चंडीगढ़ में एसीबी की टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में एसीबी प्रमुख एएस चावला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में अलग-अलग शाखाओं और रेंज कार्यालयों के काम की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति तय की गई।
Trending Videos
बैठक में रेड की स्थिति, लंबित जांचों को जल्दी पूरा करने, सूचना रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारने और अदालतों में मामलों में सजा की दर बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों से कहा गया कि हर कार्रवाई तेज, सटीक और पुख्ता सबूतों के आधार पर हो, ताकि किसी निर्दोष को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीबी प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार और असरदार रेड जरूरी हैं। साथ ही सभी लंबित मामलों को समय पर निपटाने और कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बेहतर जांच, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन के बीच तालमेल बढ़ाकर अदालतों में दोष सिद्धि दर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
अंत में एसीबी प्रमुख ने साफ कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम लोगों का भरोसा और मजबूत किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X