{"_id":"69e9c128eb744f5aad06645d","slug":"controversy-over-lawrence-of-punjab-web-series-raja-warring-writes-to-pm-modi-demanding-a-ban-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लॉरेंस ऑफ पंजाब' वेब सीरीज पर विवाद: सांसद अमरिंदर राजा वारिंग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लॉरेंस ऑफ पंजाब' वेब सीरीज पर विवाद: सांसद अमरिंदर राजा वारिंग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रोक लगाने की मांग
एएनआई, पंजाब
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने के निर्देश जारी करें।
सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपकमिंग वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। वारिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस सीरीज की स्क्रीनिंग और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
Trending Videos
अपराध का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं- MP अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
राजा वारिंग ने अपने पत्र में चिंता व्यक्त की है कि यह वेब सीरीज समाज में अपराध का महिमामंडन करती है। उन्होंने तर्क दिया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित इस तरह की सामग्री न केवल युवाओं को गलत संदेश देती है, बल्कि पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में वारिंग ने लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने के निर्देश जारी करें। ऐसी सामग्री समाज में हिंसा और अपराधीकरण को बढ़ावा देती है।

कमेंट
कमेंट X