सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Youth suspected of links to ISI arrested in Amritsar; electronic devices recovered.

Punjab: अमृतसर में आईएसआई से जुड़ा एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हुए बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Thu, 23 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि पुलिस टीम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Youth suspected of links to ISI arrested in Amritsar; electronic devices recovered.
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के जिला देहात के थाना खिलचियां पुलिस ने आईएसआई के लिए काम कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल कुमार है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया सूचना और निगरानी के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं और उसके कुछ संपर्क सीमा पार तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन गतिविधियों में शामिल था और उसका नेटवर्क कितना विस्तृत है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और कई पहलुओं पर गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि पुलिस टीम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कह की  कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed