सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advanced Neuroscience Centre to be inaugurated at Chandigarh PGI on April 27 costing Rs 490 crore

Chandigarh: पीजीआई में 27 अप्रैल को शुरू होगा एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर, 490 करोड़ रुपये की आएगी लागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

करीब 490 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक केंद्र को उत्तर भारत में ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है।

Advanced Neuroscience Centre to be inaugurated at Chandigarh PGI on April 27 costing Rs 490 crore
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में लंबे समय से प्रतीक्षित एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर का उद्घाटन 27 अप्रैल को किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल के अनुसार उसी दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के संस्थान के दौरे की प्रस्तावित योजना है, इसलिए प्रशासन ने इसी तारीख को केंद्र को औपचारिक रूप से शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। 

Trending Videos


करीब 490 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक केंद्र को उत्तर भारत में ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। इसके शुरू होने से न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और पीजीआई के मौजूदा विभागों पर पड़ रहा दबाव भी कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर बहुमंजिला भवन में विकसित किया गया है, जिसमें 300 बेड, 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और हाई डिपेंडेंसी यूनिट जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 30 निजी वार्ड बेड और बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

करीब 47 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस भवन में न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के साथ-साथ न्यूरो रेडियोलॉजी, न्यूरो एनेस्थीसिया, न्यूरो पैथोलॉजी और न्यूरो क्रिटिकल केयर जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। पीजीआई में न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल ऐसे कई मरीजों का इलाज ट्रॉमा सेंटर या अन्य विभागों में करना पड़ता है। नया केंद्र शुरू होने के बाद इन मरीजों को सीधे यहां भर्ती किया जा सकेगा और आपातकालीन सेवाओं पर भी दबाव कम होगा। 

हाल ही में केंद्र को पर्यावरण और फायर सेफ्टी की मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे इसके संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब संस्थान प्रशासन मशीनों की स्थापना और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। संस्थान प्रशासन का मानना है कि केंद्र के शुरू होने से पीजीआई में न्यूरोसाइंस से जुड़े इलाज, रिसर्च और प्रशिक्षण को नई गति मिलेगी और उत्तर भारत के लाखों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी उन्नत सुविधाएं

केंद्र शुरू होने के बाद यहां कई नई और उन्नत सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें न्यूरो-क्रिटिकल केयर यूनिट, 24 घंटे की इमरजेंसी न्यूरोलॉजी सेवा, स्ट्रोक और सेरेब्रोवैस्कुलर सर्जरी, स्कल बेस और स्पाइन सर्जरी, न्यूरो-रिहैबिलिटेशन सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे मरीजों को जटिल ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के लिए दूसरे बड़े केंद्रों या विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed