फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All three candidates elected unopposed at MCM DAV

Chandigarh News: एमसीएम डीएवी में तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
All three candidates elected unopposed at MCM DAV
चंडीगढ़। मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-36ए में छात्र परिषद चुनाव 2026-27 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सोमवार को चुनाव के दिन कॉलेज प्रबंधन ने इनके नामों की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गुरलीन कौर, उपाध्यक्ष पद के लिए बीबीए (बीएफएसआई) द्वितीय वर्ष की छात्रा मन्नत और सचिव पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सरगम पसरीचा को निर्विरोध घोषित किया गया।
विज्ञापन

तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन के दिन अपने-अपने पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। खास बात यह रही कि इनके खिलाफ कॉलेज की किसी अन्य महिला उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही तीनों की जीत लगभग तय हो गई थी। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत इनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी गई। कॉलेज परिसर में छात्राओं और प्रबंधन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed