फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife at work and children at school, young man commits suicide by hanging himself at home.

Chandigarh News: काम पर गई पत्नी और बच्चे स्कूल, युवक ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या

Tue, 01 Sep 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wife at work and children at school, young man commits suicide by hanging himself at home.
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 30 वर्षीय भज्जू साहनी के रूप में हुई है। मृतक ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब उसकी पत्नी काम पर फैक्ट्री और बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना का पता मृतक की पत्नी को तब चला जब पड़ोसियों ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक भज्जू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो यहां हल्लोमाजरा में अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रह रहा था। वह यहां दिहाड़ी मजदूर था और उसकी पत्नी एक फैक्ट्री में काम करती थी। सोमवार सुबह वह पत्नी के फैक्ट्री और बच्चों के स्कूल जाने के बाद भज्जू ने घर में ही फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब पड़ोसी उसे किसी काम से बुलाने के लिए उसके घर आया। काफी देर दरवाजा खटखटाना के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो उसने खिड़की से झांक के देखा तो घटना पता चला। उसने घटना की सूचना तुरंत उसकी पत्नी और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतर सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने की जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed