{"_id":"6a32f745690cb9d83d0236c7","slug":"bike-and-jeep-drivers-arrested-for-driving-with-fake-number-plates-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1048098-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे बाइक और जीप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे बाइक और जीप चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक जीप बरामद कर जब्त कर ली गई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी जुगवीर सिंह को गिरफ्तार किया। सेक्टर-10 स्थित स्मॉल चौक पर नाकाबंदी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट पीबी-27एम-7759 मिली। वाहन का वास्तविक नंबर पीबी-65एजे-3984 था। पुलिस ने जुगवीर को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में जानकी दास हत्याकांड के बाद पुलिस सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नाके पर जीप चालक लिंडसेसिरिल चुकवुमा म्बाएजुए को रोका गया।
फर्जी नंबर प्लेट और आगे की जांच
लिंडसेसिरिल की जीप पर फर्जी नंबर प्लेट एमएच-01बीटी-1789 मिली। उसका वास्तविक नंबर एमएच-01डीटी-1789 है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जीप जब्त की। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने चालान से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात कबूली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन वाहनों का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में तो नहीं हुआ।