{"_id":"6a33ab1295ef2baa0f0bd482","slug":"video-punjab-gaining-new-momentum-from-the-central-governments-public-welfare-schemes-som-parkash-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंजाब को मिल रही नई गति : सोम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंजाब को मिल रही नई गति : सोम प्रकाश
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम प्रकाश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का पंजाब को व्यापक लाभ मिल रहा है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।
सोम प्रकाश ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे सहित कई सड़क परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजाब के लाखों किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। वहीं विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के जरिए अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में रेलवे बजट लगभग दोगुना हुआ है, जिसके चलते रेलवे के आधुनिकीकरण, ट्रैक विस्तार, विद्युतीकरण और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के विकास को गति मिली है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और योजनाओं से पंजाब आने वाले वर्षों में प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।