फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP workers enthusiastic about Saudan Singh's new responsibility; welcomed at the railway station.

Chandigarh News: सौदान सिंह की नई जिम्मेदारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP workers enthusiastic about Saudan Singh's new responsibility; welcomed at the railway station.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे।
जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि सौदान सिंह लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सांगठनिक जिम्मेदारियां संभालते हुए पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की नई जिम्मेदारी उनके अनुभव और कार्यक्षमता में केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाती है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि सौदान सिंह का व्यापक सांगठनिक अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का स्रोत रहा है। उनकी निष्ठा और कार्यशैली से कार्यकर्ताओं को सीखने का अवसर मिला है। नई जिम्मेदारी मिलने से चंडीगढ़ भाजपा में उत्साह है और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि वह संगठन को नई मजबूती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed