सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh meet Prime Minister Narendra Modi

Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा व पंजाब के मुद्दों पर चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाई थी। हालांकि चुनाव में गठबंधन को खासा लाभ नहीं मिला।  

Capt Amarinder Singh meet Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे रणइंदर सिंह भी साथ मौजूद रहे। कैप्टन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। पंजाब से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य और देश की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, जो हम दोनों के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है और रहेगा।

Trending Videos


हाल ही में पीएम मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने 24 अगस्त को मोहाली में होमी भाभा कैंसर संस्थान की सौगात प्रदेश की जनता को दी थी। सुरक्षा में चूक के बाद यह पीएम मोदी की पहली पंजाब यात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाई थी। हालांकि चुनाव में गठबंधन को खासा लाभ नहीं मिला।  


पंजाब में संगठन मजबूत करेगी भाजपा
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार करने जा रही है। संगठन में कई बड़े और नए चेहरे जगह मिलेगी। राज्य कोर कमेटी, जिला समितियों समेत विभिन्न मोर्चों में भी फेरबदल होगा। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भी तीन साल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव होना तय है।

पार्टी में यह बदलाव मध्य सितंबर तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस बदलाव की बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि इससे पहले पार्टी लगभग तीन दशकों से सिर्फ तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। अब उसका ध्यान 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। वह राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

जाखड़ को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार संगठन विस्तार में कांग्रेस से आए बड़े नेताओं को समायोजित किया जाएगा। इनमें पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को केंद्रीय नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। इसके अलावा चार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को भी संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed