सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh baseball team wins bronze in National School Games

Chandigarh News: नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ की बेसबॉल टीम ने जीता कांस्य

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh baseball team wins bronze in National School Games
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ की अंडर-19 लड़कों की बेसबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीम को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

रोमांचक रहा सेमीफाइनल तक का सफर
चंडीगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने हरियाणा की मजबूत टीम को 7-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल में चंडीगढ़ का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ। एक कड़े संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी। इस हार के बाद चंडीगढ़ ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में शानदार वापसी की और पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बनी विजेता

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान दिल्ली की टीम विजेता रही, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा। चंडीगढ़ की इस उपलब्धि पर टीम प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।


चंडीगढ़ टीम के सदस्य

इस टीम में पारस कुमार, अनुराग, चैतन्य, अनंत कौशल, सुबाश सिंह, कनव शर्मा, अभिनव, आरव कुर्ल, सुमन कुमार, स्वस्तिक, विदांश, यशपाल, आयुष, राकेश पासवान, हिमांशु और अमन कुमार शामिल रहे। टीम को जनरल मैनेजर डॉ. गुरप्रीत सिंह, कोच विजय ठाकुर और असिस्टेंट कोच कमल सिंह ने प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed