सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports activities will be encouraged in government schools

Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में प्रोत्साहित की जाएंगी खेल गतिविधियां

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sports activities will be encouraged in government schools
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 फरवरी 2026 को यूटी सचिवालय, सेक्टर-9 में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा-सह-खेल सचिव, यूटी चंडीगढ़ प्रेरणा पुरी ने की।
Trending Videos

इस बैठक में निदेशक स्कूल शिक्षा नितिश सिंगला और निदेशक खेल सौरभ अरोड़ा के साथ यूटी चंडीगढ़ की 12 खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूटी चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों में खेल अवसंरचना एवं सुविधाओं के विकास तथा खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए विभिन्न खेल संघों की सक्रिय सहभागिता पर चर्चा की गई। विशेष रूप से परिधीय विद्यालयों में खेल गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं खेल संघों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, सॉफ्टबॉल, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, कबड्डी, गोल्फ, गतका, टेबल टेनिस, नेटबॉल, फुटबॉल एवं लॉन बॉल्स संघों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। छात्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed