{"_id":"69a3d8829585e5e0bb0a4764","slug":"chandigarh-hosts-international-marathon-3500-attendees-including-38-foreign-runners-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 16 लाख का इनाम: इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा चंडीगढ़; 3500 लोग पहुंचे, इनमें 38 विदेशी धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 16 लाख का इनाम: इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा चंडीगढ़; 3500 लोग पहुंचे, इनमें 38 विदेशी धावक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:41 AM IST
सार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पहली बार इंटरनेशनल मैराथन हुई। इसमें हजारों की संख्या में धावक शामिल हुए। ढोल नगाड़ों के साथ मैराथन का आगाज हुआ।
चंडीगढ़ में रविवार को इंटरनेशनल स्तर की पहली और अब तक की सबसे बड़ी चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन हुआ। यूटी खेल विभाग की ओर से यूटी प्रशासन के सहयोग से करवाई गई इस मैराथन की शुरुआत और समापन सेक्टर-एक स्थित चंडीगढ़ क्लब से हुआ। आयोजन का संदेश रन, राइज, रिपीट रखा गया था।
Trending Videos
2 of 6
मैराथन को फ्लैग ऑफ करने पहुंचे प्रशासक गुलाबचंद कटारिया।
- फोटो : अजय वर्मा
फुल मैराथन 42 किलोमीटर की होगी। निर्धारित रूट के अनुसार धावक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से रॉक गार्डन, लेक क्लब, मटका चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट, रोज गार्डन, पीजीआई गेट-3, लेजर वैली और सीएम हाउस से होते हुए वापस चंडीगढ़ क्लब पहुंची। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। कई रूट डायवर्ट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अजय वर्मा
मैराथन में कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपये की इनामी राशि विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को दी गई। प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी फन रन थी। 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों ने इसमें हिस्सा लिया। जबकि 5 किमी दौड़ फिटनेस जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई।
4 of 6
मैराथ में शामिल दिव्यांग।
- फोटो : अजय वर्मा
खेल विभाग के अनुसार इस मैराथन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से करीब 3500 प्रतिभागी पंजीकरण कराया था। इसके अलावा 38 विदेशी धावकों ने भी मैराथन में भाग लिया। अलग-अलग इवेंट का फ्लैग ऑफ सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच किया गया। शहर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
#WATCH | Chandigarh: Rajya Sabha MP Satnam Singh Sandhu says, "For the first time, an international marathon is being held in Chandigarh. People from all age groups from many countries have participated in it. This is a campaign against drugs. Awareness campaigns in Punjab have… https://t.co/ARbWGrhAGupic.twitter.com/ETz9SA9m7G
मैराथन में विदेशी धावक भी पहुंचे।
- फोटो : अजय वर्मा
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस मैराथन में बड़ी सख्या में धावकों ने हिस्सा लिया। 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ करवाई गई। 42 किमी की रेस 2 घंटे 17 मिनट के रिकॉर्ड टाइम में पूरी हुई, जबकि 21 किमी की रेस 1 घंटे 1 मिनट में खत्म हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।