{"_id":"5f8d0fca8c6f92443735aa75","slug":"chandigarh-weather-news-forecast-regarding-winters-and-chilling-weather-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने वाली खबर, दिसंबर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने वाली खबर, दिसंबर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:02 PM IST
सार
- मौसम विभाग ने विभिन्न मॉडल के जरिए लगाया पूर्वानुमान
- ठंड को प्रभावित करने वाला पोलर वॉरटेक्स मजबूत स्थिति में
- बीते वर्ष 18 दिसंबर से शुरू हो गई थी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लोगों के लिए राहत भरी खबर, इस बार दिसंबर तक कड़ाके वाली ठंड नहीं पड़ेगी। दिन व रात के तापमान गिरेंगे, लेकिन ठंड सताएगी नहीं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने विभिन्न मॉडल के जरिए एक पूर्वानुमान लगाया है, जिसके मुताबिक दिसंबर तक सामान्य ठंड पड़ेगी। ठंड को प्रभावित करने वाला पोलर वॉरटेक्स (ध्रुवीय हवाएं) मजबूत स्थिति में हैं।
इस प्रणाली के कमजोर पड़ने पर ठंडी हवाएं नीचे आती हैं और तापमान को गिराते हैं। दिसंबर तक पोलर वॉरटेक्स मजबूत स्थिति में है। इसके कमजोर पड़ने की संभावना कम है। ऐसी स्थिति में अगले ढाई महीने सामान्य ठंड पड़ने के आसार हैं। दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।
हालांकि पिछले साल 18 दिसंबर से ही कड़ाके वाली ठंड शुरू हो गई थी। उस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। जनवरी-फरवरी में सर्दियों का मौसम कैसा रहने वाला है, इसका पूर्वानुमान दिसंबर के मध्य में जारी किया जाएगा।
Trending Videos

चंडीगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है
बता दें कि बारिश लाने वाले पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। बारिश आने पर ठंड शुरू होती है। पिछले दिनों दो से तीन विक्षोभ आए, लेकिन वे कमजोर थे। मौसम विभाग कई माडलों के आधार पर गणना करके मौसम का पूर्वानुमान निकालते हैं। जिस तरह से मानसून की बारे में भविष्यवाणी की जाती है, ठीक उसी तरह से ठंड के बारे में पूर्वानुमान लगाया जाता है।
मानसून जाने के बाद चंडीगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
चंडीगढ़ में ठंड की शुरुआत 15 अक्तूबर से शुरू हो जाती है। इस बार अक्तूबर की शुरुआत में ही तापमान नीचे आ गए थे लेकिन 10 अक्तूबर के बाद से ऊपर जाने लगे। पिछले एक हफ्ते से तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।

अभी तापमान कम होंगे, तीन दिन बाद फिर बढ़ेंगे तापमान
चंडीगढ़ के मौसम में उथल-पुथल जारी रहने वाली है। अगले तीन दिन रात के तापमान गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान स्थिर रहेंगे। उसके बाद तापमान फिर से बढ़ना शुरू होंगे। वीरवार व शुक्रवार से पूरब की ओर से हवाएं आने लगेंगी, जो तापमान को बढ़ाएंगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। वीरवार रात से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
कहां कितना तापमान
मौसम विभाग का तीन महीने का जो आउटलुक है, उसके मुताबिक दिसंबर तक सामान्य ठंड पड़ने के आसार हैं। यह अनुमान विभिन्न मॉडल के जरिए लगाया जाता है। जनवरी-फरवरी के महीने में ठंड कैसी पड़ेगी, उसके बारे में दिसंबर में पता लग सकेगा।
- सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग
कहां कितना तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| चंडीगढ़ | 34 | 18.2 |
| अंबाला | 33.8 | 18.1 |
| हिसार | 35 | 14.2 |
| मनाली | 23.8 | 3.8 |
| शिमला | 24.2 | 12.9 |
| अमृतसर | 32.9 | 15.6 |
| लुधियाना | 33.9 | 15.8 |