{"_id":"69f669cb5f08119b92035c90","slug":"committed-suicide-by-consuming-poison-case-filed-against-two-people-for-incitement-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1009918-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जहर खाकर दी जान, दो लोगों पर उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जहर खाकर दी जान, दो लोगों पर उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 इलाके में एक व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है जबकि आरोपियों में जीरकपुर निवासी सतीश नागर और प्रेम बिष्ट शामिल हैं।
परिवार की शिकायत के अनुसार राज कुमार सेक्टर-32 मार्केट में अपने बेटों के साथ फास्ट फूड का कारोबार करते थे। करीब छह-सात महीने पहले आरोपी उनके संपर्क में आए और धीरे-धीरे आर्थिक लेनदेन शुरू हो गया। आरोप है कि एक सप्ताह पहले आरोपियों ने राज कुमार को बुलाकर उनकी कार जबरन छीन ली और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद लगातार धमकियां देते रहे।
शिकायतकर्ता अनीश खटक के मुताबिक, 29 अप्रैल को आरोपियों ने फोन कर गाली-गलौज की और घर आकर अपमानित करने की धमकी दी। अगले दिन शाम को राज कुमार घर के पास पार्क में गए, जहां वे बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-32 ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि राज कुमार लगातार हो रहे उत्पीड़न से बेहद परेशान थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos