सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation crackdown on encroachment, 71 challans, 16 vehicles and goods seized

Chandigarh News: अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, 71 चालान, 16 वाहन और सामान जब्त

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation crackdown on encroachment, 71 challans, 16 vehicles and goods seized
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर 71 चालान किए और 16 वाहनों समेत अन्य सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने और राहगीरों की आवाजाही में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई गई।
Trending Videos

सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर के पास 25 चालान किए गए और अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाई गई। सेक्टर-28 के मोटर मार्केट में सड़क किनारे मरम्मत कार्य के कारण अतिक्रमण करने पर 16 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में विशेष अभियान के दौरान 7 वाहन और नारियल से लदे 3 ट्रक कब्जे में लिए गए। टीम ने मौके से जैक, रबिंग मशीन और सीट कवर सहित अन्य सामान भी जब्त किया। निगम ने साफ किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed