सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Strict Action Taken Against Badshah's Controversial Song 'Teetiri': 1,588 Violating URLs Removed

बदशाह के विवादित गाने ‘टेटीरी’ पर सख्त एक्शन: 1,588 उल्लंघनकारी URLs हटाए, सभी सोशल प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Wed, 25 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और मजबूत कर दी है और ऐसे कंटेंट बनाने या शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Strict Action Taken Against Badshah's Controversial Song 'Teetiri': 1,588 Violating URLs Removed
रैपर बादशाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टेटीरी’ से जुड़े कुल 1,588 उल्लंघनकारी यूआरएल को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है। यह कार्रवाई गाने में महिलाओं और नाबालिगों के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक लिरिक्स व विजुअल्स को लेकर दर्ज FIR के बाद की गई है।

Trending Videos


पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार

  • YouTube: 525 URLs हटाए गए  
  • Instagram: 967 URLs हटाए गए  
  • Facebook: 96 URLs हटाए गए
  • कुल: 1,588

उल्लंघनकारी लिंक्स हटाए गएहरियाणा पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गाने के सभी वर्जन, री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और रील्स हटाने के निर्देश दिए थे। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थी, इसलिए इसे फैलने से रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और मजबूत कर दी है और ऐसे कंटेंट बनाने या शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गाने को लेकर पंचकुला में 6 मार्च को FIR दर्ज की गई थी। बादशाह पहले ही जांच में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी है।हरियाणा पुलिस अब इस मामले में और भी सख्ती बरत रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गाने से संबंधित कोई भी नया कंटेंट अपलोड करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed