सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Utensil City' in Crisis Due to War: Trade with Arab Nations Comes to a Standstill; Production Drops to 55–60%

युद्ध से संकट में बर्तन नगरी: अरब देशों के साथ ठप हुआ कारोबार, उत्पादन घटकर 55 से 60 प्रतिशत रहा; लागत बढ़ी

अभय सिंह, जगाधरी (यमुनानगर) Published by: Naveen Updated Wed, 25 Mar 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

स्मॉल स्केल एल्युमिनियम यूटेंसिल्स एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र गुप्ता ने बताया कि जगाधरी ऐतिहासिक बर्तन औद्योगिक नगरी है, यहां छोटी-बड़ी 800 फैक्टरियां हैं। यहां कई ऐसी इकाइयां हैं, जिनका संचालन तीसरी और चौथी पीढ़ी कर रही हैं।

'Utensil City' in Crisis Due to War: Trade with Arab Nations Comes to a Standstill; Production Drops to 55–60%
जगाधरी में फैक्टरी के अंदर तैयार किए गए बर्तन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से जगाधरी की बर्तन नगरी प्रभावित हो रही है। युद्ध के कारण जहां अरब देशों का व्यापार बिल्कुल ही ठप हो गया है। वहीं, इन देशों से कच्चा माल आना भी बंद हो गया है, जिससे यहां कच्चे माल की कीमत में 20 से 25 प्रतिशत का उछाल आया है। कच्चे माल के दाम बढ़ने से घरेलू उत्पादन लागत भी बढ़ गई है।

Trending Videos


दाम बढ़ने से देश के विभिन्न राज्यों के थोक व्यापारियों ने भी ऑर्डर कम कर दिए हैं, इसकी 40 प्रतिशत कमी आई है। युद्ध से बर्तन नगरी का करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित है। यही नहीं युद्ध के कारण अरब देशों में माल तो जा नहीं रहा है। वहीं अरब देशों में फैक्टरियों का करोड़ रुपये का भुगतान लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चा माल न आने से घरेलू उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इससे जगाधरी की बर्तन ईकाइयों का उत्पादन घटकर 55 से 60 प्रतिशत रह गया है। उद्यमियों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो बर्तन नगरी पर बड़ा संकट आ जाएगा। उत्पादन लागत ज्यादा होने से घरेलू बाजार में सामान की कीमत दोगुनी हो जाएगी।

जगाधरी से स्टील, एल्युमिनियम के अलावा पीतल व कांसे के बर्तन भी विदेशों में जाते हैं। यहां से ईरान, इराक, इस्राइल, सउदी अरब, दुबई, कतर, ओमान, बहरीन, कुवैत, लेबनान, जाॅर्डन सहित तमाम मिडिल ईस्ट के देशों में सामान जाता है। युद्ध से बर्तन नगरी को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

जेके मैटल के संचालक भारत गर्ग ने बताया कि जगाधरी से एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन मिडिल ईस्ट के देशों में जाते हैं। उनके पास एल्युमिनियम के बड़े-बड़े भगौने सहित अन्य बर्तन बनते हैं, जो अरब देशों में जाते हैं। परंतु एक महीने से माल नहीं गया है और गोदाम में बंद है।

इसके अलावा वहां से कच्चा माल आता है, जो बंद हो गया है। इससे यहां पर लागत करीब 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई है। ऐसे में घरेलू उत्पादन की लागत बढ़ गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री को गैस नहीं मिल पा रही है। डीजल के दाम में 22 प्रतिशत वृद्धि हो गई है। वहीं, फर्निश ऑयल भी नहीं मिल रहा है। संवाद

800 से ज्यादा फैक्टरियां प्रभावित : दविंद्र गुप्ता
स्मॉल स्केल एल्युमिनियम यूटेंसिल्स एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र गुप्ता ने बताया कि जगाधरी ऐतिहासिक बर्तन औद्योगिक नगरी है, यहां छोटी-बड़ी 800 फैक्टरियां हैं। यहां कई ऐसी इकाइयां हैं, जिनका संचालन तीसरी और चौथी पीढ़ी कर रही हैं। यहां स्टील के बर्तन बनाने की भी 450 से 500 छोटी-बड़ी इकाइयां हैं। एल्युमिनियम की 125 से ज्यादा फैक्टरियां चल रही हैं।

पीतल और तांबे की करीब 100 फैक्टरियां हैं। यहां से करीब 250 से ज्यादा इकाइयां बर्तनों का निर्यात करती हैं। इनमें 100 इकाइयां अरब देशों में काम कर रही हैं। अरब देशों में गोल्ड व सिल्वर प्लेटिंग वाली तश्तरी, बाउल, आयतें और सजावट जाता है। इसके अलावा कटलरी और रेस्टोरेंट में प्रयोग होने वाले सामान भी जगाधरी से जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed