सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of Youth Swept Away in Canal While Making Reels Recovered

Yamuna Nagar News: रील बनाते समय नहर में बहे युवक का शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Swept Away in Canal While Making Reels Recovered
दादुपुर नहर पर वीरू का शव मिलने के बाद मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। दादूपुर हेड नहर पर रील बनाने के दौरान नहर में गिरे 18 वर्षीय युवक वीरू का शव घटना के दूसरे दिन मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। युवक का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर के बीचोंबीच 15 फीट गहरे गड्ढे में फंसा मिला।
पुलिस और गोताखोर राजीव मंगलवार की सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की बाद गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरू जगाधरी के खेड़ा मोहल्ला में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। दो दिन पहले ही उसका जन्मदिन था। वह इसे खास बनाने के लिए नहर किनारे के वीडियो बनाना चाहता था। सोमवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर दादूपुर हेड पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वहां वह अपनी दोस्त चांद से जूते मांग रहा था।
इसी दौरान वह पास पड़ी ईंट उठाकर पानी की गहराई का अंदाजा लगाने के लिए नहर में फेंकने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा था।

दादुपुर नहर पर वीरू का शव मिलने के बाद मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस। संवाद

दादुपुर नहर पर वीरू का शव मिलने के बाद मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed