{"_id":"69c3735a5278492161029de2","slug":"vendor-murdered-over-10-rupees-after-eating-golgappas-in-panipat-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panipat: गोल गप्पे बेचने वाले किशोर की हत्या की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: गोल गप्पे बेचने वाले किशोर की हत्या की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह और फरार उनका साथी आरोपी गौरव नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर मोबाइल फोन छीनने की साजिश रची।
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सीआईए टू पुलिस टीम ने गोल गप्पे बेचने वाले अश्वनी (17) की हत्या की वारदात का पर्दाफास कर मंगलवार शाम को दो आरोपियों को ट्रक युनियन सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी केशव व राजेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हनुमान कॉलोनी निवासी फरार अपने साथी आरोपी गौरव के साथ मिलकर किशोर की हत्या करना स्वीकारा।
Trending Videos
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना किला में नंदकिशोर पुत्र तुलाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के जालौन जिले के गांव रायपुर का रहने वाला है और हाल में पानीपत में बबैल रोड पर भारत नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। उसका साला अश्वनी (17) मूलरूप से यूपी के कानपुर जिले के गांव दौलतपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह हाल में कुटानी रोड पर जगदीश नगर में परिवार सहित रहता था। वह भी गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता था। शनिवार शाम को उसे सूचना मिली कि अश्विनी को किसी ने चाकू मार दिया जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने अश्वनी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया था। वह अश्वनी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना किला में नंदकिशोर की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते ही आरोपियों की पहचान व धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने आसपास व विभिन्न स्थानों पर 100 के करीब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ट्रक यूनियन सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया। डाबर कॉलोनी निवासी गिरफ्तार दोनों आरोपी केशव व राजेश सगे भाई हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हनुमान कॉलोनी निवासी फरार अपने साथी आरोपी गौरव के साथ मिलकर किशोर की चाकू से हत्या करना स्वीकारा।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किशोर की चाकू से वार कर हत्या की
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह और फरार उनका साथी आरोपी गौरव नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर मोबाइल फोन छीनने की साजिश रची। तीनों शनिवार शाम को कुटानी रोड पर गंदा नाला के पास एक गोल गप्पे की रेहड़ी पर गए। गोल गप्पे खाते समय गौरव ने रेहड़ी वाले की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। रेहड़ी वाले ने मोबाइल छीनने का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर दिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से फरार उनके साथी आरोपी गौरव के ठीकानों का पता लगा काबू करने व वारदात में प्रयुक्त चाकू व छीना मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास करेगी।
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी राजेश व केशव का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। दोनों आरोपियों ने बीते फरवरी माह में थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक बिजलीकर्मी के साथ मारपीट कर चोट मारी थी। मामले में दोनों आरोपी जमानत पर है।