{"_id":"69c3052077b989b6d0009c34","slug":"youth-beaten-up-and-gold-locket-snatched-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154283-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाई से मिलने करनाल से पानीपत आ रहे युवक के साथ मारपीट कर सोने का लॉकेट छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाई से मिलने करनाल से पानीपत आ रहे युवक के साथ मारपीट कर सोने का लॉकेट छीना
विज्ञापन
विज्ञापन
-थाना सेक्टर-13-17 पुलिस टीम ने दर्ज कराई प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।
भाई से मिलने के लिए करनाल से पानीपत आ रहे युवक एल्डिको पहुंचने पर ऑटो सवार हमलावरों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद हमलावर गले से सोने का लॉकेट छीनकर ले गए। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मूल रूप से वैशाली बिहार के रहने वाले गुड्डू कुमार ने बताया कि वह करनाल की फौजी कॉलोनी में रहते हैं। रविवार को वह अपने भाई से मिलने के लिए बाबरपुर मंडी पानीपत आ रहा था। कोहंड के पास से उसने ऑटो पकड़ा था। जिसमें दो अन्य युवक भी बैठे थे। जब ऑटो एल्डिको के सामने पहुंचा तो तीन-चार युवक ऑटो में सवार हो गए। युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह उसके गले से लॉकेट छीनकर ले गए। थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos