{"_id":"69c3df13ce4e98353f0ac78e","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-the-temple-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: मां कालरात्रि के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु, एक दिन में पहुंचे करीब 50 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: मां कालरात्रि के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु, एक दिन में पहुंचे करीब 50 हजार श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि रूप का पूजन किया। प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर में तड़के पांच से रात साढ़े नौ बजे तक श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए जमावड़ा लगा रहा। मंदिर के कपाट पूरा दिन खुले रहे। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की और भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया। मंदिर प्रबंधन ने बुधवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का दावा किया है। वीरवार को अष्टमी पर मां दुर्गा के रूप में कंजक पूजन किया जाएगा।
नवरात्र में जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए सुबह ही उमड़ रहे हैं। प्राचीन देवी मंदिर में सातवें दिन श्रद्धालु मां कालरात्रि के दर्शन के लिए तड़के चार बजे मां का श्रृंगार किया। इसके बाद पांच बजे मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खोले। मंदिर में शहर व गांवों से तड़के ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में दोपहर के समय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो गई। इसके बाद शाम को छह बजे शहर से भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच गए। रात करीब साढ़े नौ बजे शयन आरती की गई। मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के दाैरान बुधवार को दोगुनी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आए। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई थी। किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।