सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctors left their seats in the OPD before time, medicines were not available, patients were upset.

Panipat News: ओपीडी में समय से पहले सीट से उठ गए चिकित्सक, दवा भी नहीं मिली, मरीज रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Doctors left their seats in the OPD before time, medicines were not available, patients were upset.
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को चौथे दिन ओपीडी खुली। एक ही दिन में रिकॉर्ड दो हजार मरीज पहुंचे। चिकित्सक निर्धारित समय तीन बजे से पहले ही अपनी सीट से उठ गए। इससे पहले भी लंबी लाइन को देखते हुए मरीजों को निपटाने की जल्दबाजी रही। जरनल सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के करीब डेढ़ बजे ही ओटी से चले गए। मरीज चिकित्सकों के लिखे नमूनों की जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचे तो चिकित्सक नहीं मिले। साथ ही मरीजों को अस्पताल में पूरा समय चिकित्सक तो दूर उनकी लिखी पूरी दवा भी फार्मेसी पर नहीं मिली। वहीं लैब रिपोर्ट आने में ज्यादा समय लगने से मरीजों व तीमारदारों को फर्श पर ही बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

शनिवार, रविवार और सोमवार को सरकारी अवकाश के चलते जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद रही। मंगलवार को चौथे दिन ओपीडी खुली। मरीज सुबह साढ़े आठ बजे ही अस्पताल में पहुंच गए थे। अस्पताल में नौ बजे पंजीकरण शुरू होते ही लाइन लग गई थी। पंजीकरण कराने के बाद चिकित्सकों के पास भी लाइन बढ़ती चली गई। अस्पताल में मरीज ज्यादा आने पर बैंच भी कम पड़ गए। चिकित्सकों के केबिन के बाहर लंबी लाइन लग गई। चिकित्सकों ने कुछ मरीजों को लैब में जांच कराने के बारे में लिखा। मरीज लैब से जांच रिपोर्ट लेकर आए तो सीट पर चिकित्सक नहीं मिले। अस्पताल में दो बजे ही चिकित्सक अपनी सीट से उठ गए थे। ऐसे में मरीज चिकित्सक को अपनी रिपोर्ट दिखाकर दवा नहीं ले पाए। वहीं करीब 200 मरीजों को अस्पताल की फार्मेसी पर पूरी दवा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में परेशानी मरीजों की जुबानी
कोट्स
रिपोर्ट लेकर आईं नहीं मिले चिकित्सक

बिंझौल गांव की जसप्रीत ने बताया कि वह पैर में दर्द होने के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ से दिखाने के लिए आई थी। चिकित्सक ने करीब 12 बजे एक्स-रे कराने के लिए भेजा। वहां उनको दो घंटे का समय लगा। वे दो बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास एक्स-रे की रिपोर्ट लेकर आईं तो चिकित्सक नहीं मिले। अब उनको बुधवार को फिर से अस्पताल आना पड़ेगा।

कोट्स
दो बजे नहीं मिले सर्जन
सिवाह गांव के कर्मबीर ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है। उनको मंगलवार दोपहर एक बजे लंच के समय पेट दर्द हो गया। वह सीधे अस्पताल दवा लेने के लिए आया था। ओपीडी समय तीन बजे तक होने के बाद भी उसे करीब दो बजे सर्जन नहीं मिले। उनको बुधवार को फिर से अस्पताल आना पडे़गा।

वर्जन :
मौसम बदलाव व तीन दिन ओपीडी बंद रहने से सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। चिकित्सकों को ओटी में ड्यूटी होने से मरीजों को परेशानी हुई है। आगे मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed