Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Kutlehar MLA Vivek Sharma Roars in the Assembly House; Declares Sukhu Government's Fourth Budget Brings Relief for Every Section of Society
{"_id":"69c3899905595fef01055803","slug":"video-una-kutlehar-mla-vivek-sharma-roars-in-the-assembly-house-declares-sukhu-governments-fourth-budget-brings-relief-for-every-section-of-society-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधानसभा सदन में गरजे कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, बोले- सुक्खू सरकार का चौथा बजट हर वर्ग के लिए आया राहत लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधानसभा सदन में गरजे कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, बोले- सुक्खू सरकार का चौथा बजट हर वर्ग के लिए आया राहत लेकर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:37 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सदन में सुक्खू सरकार के चौथे बजट की जोरदार पैरवी करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं, महिलाओं किसानों, बागवानों और गरीब परिवारों के लिए राहत और विकास की नई उम्मीद लेकर आया है। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष इस बजट की आलोचना इसलिए कर रहा है क्योंकि यह बजट वास्तव में आम जनता को लाभ पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवा वर्ग को नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रखने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वे प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। विवेक शर्मा ने कहा कि सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही प्रदेश के हजारों अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश के इतिहास में एक संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। इससे अनाथ बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का चौथा बजट महिलाओं के सशक्ति करण की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।