फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepak Tinu second female friend caught by Punjab police

Punjab: गैंगस्टर टीनू की दूसरी गर्लफ्रेंड भी पुलिस के हत्थे चढ़ी, जांच टीम पूछताछ में जुटी, मिला ये कनेक्शन

Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

पंजाब पुलिस अब तक यह पता ही नहीं लगा पाई कि आरोपी टीनू देश में है या फिर विदेश भाग गया है। हालांकि युवती ने दावा किया था कि टीनू फरार होने के दो दिन बाद ही फर्जी पासपोर्ट के जरिये गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से देश छोड़कर जा चुका है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
Gangster Deepak Tinu second female friend caught by Punjab police
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook

विस्तार

गैंगस्टर टीनू की दूसरी गर्लफ्रेंड भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। सूत्रों के अनुसार, यह गर्लफ्रेंड पंजाब पुलिस के वायरलेस विंग में अमृतसर में तैनात है। जांच टीम ने उससे भी पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक यह बात सामने आई है कि टीनू के फरार होते वक्त यह गर्लफ्रेंड उसके साथ नहीं थी। हालांकि जांच टीम यह पता लगाना चाह रही है कि क्या टीनू के विदेश भागने की उसे जानकारी थी?

विज्ञापन


जतिंदर कौर से हो रही गहन पूछताछ
उधर, रविवार को गैंगस्टर दीपक टीनू के मामले में पंजाब पुलिस ने जतिंदर कौर को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पुलिस लगातार सख्ती से उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि युवती को पुलिस ने रविवार को मुंबई से गिरफ्तार कर मानसा की अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को टीनू को भगाने की पूरी कहानी बता दी है।
विज्ञापन


जतिंदर कौर मेकअप आर्टिस्ट है। युवती ने पुलिस को बता दिया कि इस घटना को कैसे और किन लोगों की मदद से अंजाम दिया गया। हालांकि पूरे मामले में मानसा पुलिस के अधिकारी मीडिया को कुछ नहीं बता रहे हैं लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस अन्य आरोपियों तक जल्द पहुंच सकती है। पुलिस पूछताछ में युवती ने बाकी साथियों के बारे में भी खुलासा किया है, जो घटना के समय उसके साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीनू देश में या विदेश में...पुलिस को पता नहीं 
पंजाब पुलिस अब तक यह पता ही नहीं लगा पाई कि आरोपी टीनू देश में है या फिर विदेश भाग गया है। हालांकि युवती ने दावा किया था कि टीनू फरार होने के दो दिन बाद ही फर्जी पासपोर्ट के जरिये गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से देश छोड़कर जा चुका है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को युवती ने पुलिस को बताया कि वह घटना से कितने दिन पहले मानसा में अपने साथियों के साथ आई थी। इसके अलावा युवती ने बताया कि पुलिस की सहायता से वह कहां पर रुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed