फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired sub-inspector injured in collision between Ertiga and crane passes away

Aligarh News: अर्टिगा-क्रेन की भिड़ंत में घायल सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Retired sub-inspector injured in collision between Ertiga and crane passes away
राकेश सक्सेना की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
रोरावर क्षेत्र में नादा पुल के पास अर्टिगा कार और क्रेन की टक्कर में घायल सेवानिवृत्त दरोगा राकेश सक्सेना (62) की शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटे समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हुए हैं। उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौरंगाबाद निवासी राकेश सक्सेना शुक्रवार को पत्नी पुष्पलता, बेटे प्रतीक और परिवार के अन्य सदस्यों शोभा व शुभांगी के साथ कार से गाजियाबाद जा रहे थे। वहां उनकी रिश्तेदारी है। नादा पुल के पास उनकी कार क्रेन से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


राकेश के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि क्रेन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। राकेश दो वर्ष पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed