सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi put up a strong performance, defeating Chandigarh by 126 runs.

Chandigarh News: दिल्ली का दमदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 126 रन से हराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi put up a strong performance, defeating Chandigarh by 126 runs.
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के एलीट मुकाबले में दिल्ली ने चंडीगढ़ को 126 रन से करारी शिकस्त दी। देहरादून में वीरवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजों ने रन का पहाड़ खड़ा कर मैच एकतरफा बना दिया।
Trending Videos

टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन दिल्ली की टीम ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 343 रन ठोक दिए। पारी की धुरी रहीं तनिषा सिंह, जिन्होंने 122 गेंदों में 22 चौकों की मदद से नाबाद 152 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें दीक्षा का शानदार साथ मिला। दीक्षा ने 105 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के जड़ते हुए नाबाद 114 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 260 रन की अटूट साझेदारी कर दिल्ली को विशाल स्कोर तक पहुंचाया और चंडीगढ़ के गेंदबाजों को बेअसर कर दिया। 344 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन 50 ओवर में छह विकेट पर 217 रन ही बना सकी।
विकेटकीपर सराह ने 120 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन की जुझारू पारी खेली। कप्तान आराधना बिष्ट ने भी 104 गेंदों में 10 चौकों के साथ 78 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी कर शुरुआती झटकों के बाद पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ।

दिल्ली की इस जीत ने एलीट ग्रुप में उसकी स्थिति और मजबूत कर दी, जबकि चंडीगढ़ को आगे के मुकाबलों में वापसी के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed