{"_id":"6a32fbab195fd8c47a0b07d0","slug":"demand-for-compensation-for-janki-dass-family-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1047978-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जानकी दास के परिवार को मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जानकी दास के परिवार को मुआवजे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के बाद चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने यूटी के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने कहा कि जानकी दास परिवार के प्रमुख कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है, इसलिए प्रशासन को मानवीय आधार पर पर्याप्त मुआवजा देना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने किया। इसमें मुख्य संरक्षक सतपाल गुप्ता, महासचिव बलविंदर सिंह, चेयरमैन चरंजीव सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारी विनय जैन शामिल रहे। व्यापारियों ने कहा कि सुरक्षित माहौल किसी भी शहर की आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हालिया घटना के बाद व्यापारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन
संजीव चड्ढा ने दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सतपाल गुप्ता ने बाजारों में पुलिस की तैनाती बढ़ाने, नियमित गश्त और विशेष रूप से देर रात पीसीआर की मौजूदगी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। बलविंदर सिंह ने अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और सभी बाजारों का नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग रखी। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के मुद्दे पर भी प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।