सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to reduce GST on coaching, memorandum sent to Finance Minister

Chandigarh News: कोचिंग पर जीएसटी कम करने की मांग, वित्त मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce GST on coaching, memorandum sent to Finance Minister
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने कोचिंग संस्थानों पर लगाए जा रहे जीएसटी को कम करने या पूरी तरह से समाप्त करने की मांग को लेकर देश की वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि कोचिंग कोई विलासिता नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य को आकार देने का माध्यम है।
Trending Videos

सीएफआई का कहना है कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कोचिंग विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करती है। यह न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराती है, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर भी देती है। फेडरेशन ने जोर देते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत आधार हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई कोचिंग संस्थान सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए योग्य और जरूरतमंद छात्रों को रियायती या पूरी तरह मुफ्त कोचिंग दे रहे हैं। सीएफआई के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष अकेले चंडीगढ़ में ही चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के उड़ान कार्यक्रम के तहत 100 छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की गई, जिससे वह प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सके।
सीएफआई ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वित्त मंत्री उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगी। यदि कोचिंग पर जीएसटी कम किया जाता है या हटाया जाता है, तो शिक्षा और अधिक सुलभ होगी और हर जरूरतमंद छात्र तक पहुंच सकेगी। फेडरेशन का मानना है कि शिक्षा पर कर नहीं, बल्कि प्रोत्साहन होना चाहिए, ताकि देश का भविष्य मजबूत बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed