सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medicines were taken from the hands of patients and tested, strict instructions were given to keep the stock full.

Chandigarh News: मरीजों के हाथों से दवाइयां लेकर जांचीं, स्टॉक पूरा रखने के सख्त निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Medicines were taken from the hands of patients and tested, strict instructions were given to keep the stock full.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगहों पर लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
Trending Videos

प्रशासक ने सेक्टर-25, डड्डूमाजरा, ईडब्ल्यूएस मलोया और रायपुरकलां स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दौरा कर वहां दी जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद किया और उनके हाथों से दवाइयां लेकर जांच की। कई केंद्रों पर कुछ जरूरी दवाओं का स्टॉक खत्म पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में दवाओं की कमी न हो। उन्होंने साफ-सफाई, समय पर जांच और गरीब व कमजोर वर्गों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद प्रशासक ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और उपायुक्त निशांत कुमार यादव के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शहरभर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। खासतौर पर शहरी गरीब आबादी वाले क्षेत्रों में सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा।
डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर नया कचरा डालने पर पूरी तरह रोक
स्वास्थ्य केंद्रों के बाद प्रशासक ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। यहां सफाई कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डंपिंग ग्राउंड में नया कचरा लाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाए। इससे पहले प्रशासक ने सेक्टर-25 स्थित डॉ. हर्षवर्धन सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल का दौरा कर डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने इलाज के साथ-साथ टीकाकरण, नियमित जांच, जागरूकता पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा मक्खनमाजरा स्थित गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं के लिए चारा, स्वच्छता और नियमित पशु चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed