{"_id":"697ede27ed4d9049d30401fc","slug":"video-huge-procession-was-held-in-phagwara-on-the-occasion-of-ravidas-jayanti-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती: फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती: फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल
सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा फगवाड़ा के गांव चक हकीम स्थित शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर से शुरु होकर फगवाड़ा के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापिस मंदिर में आ कर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा की शुरुआत में सतगुरु रविदास महाराज जी की पालकी की पूजा अर्चना की गई जिसके उपरांत शोभायात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला, शिरोमणि अकाली दल (ब) के शहरी प्रधान रंजीत सिंह खुराना, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान, आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, मेयर रामपाल उप्पल, शिरोमणि अकाली दल (ब) के शहरी प्रधान रंजीत सिंह खुराना, कांग्रेस के ब्लाक शहरी प्रधान बंटी वालिया, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड, आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के पूर्व सचिव अशोक भाटिया, गांव चक हकीम के सरपंच वरुण बंगड़, शिअद (ब) नेत्री सरबजीत कौर व अन्य नेताओं ने सभी को सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आवाह्न किया। इस अवसर पर संगत ने जगह जगह फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। फगवाड़ा के विभिन्न बाजारों में मार्केट कमेटियों ने स्वागती गेट बना कर शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा जगह जगह विभिन्न पकवानों व फ्रूट आदि के लंगर लगाए गए। इस शोभा यात्रा में फगवाड़ा और आसपास के गांवों से हजारों लोगों का जन समूह उमड़ आया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, अनीता सोमप्रकाश, इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन जरनैल नंगल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, गुरदीप दीपा, श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव बलदेव राज कोमल, उपाध्यक्ष यश बरना, कैशियर गुरदयाल सोढी, प्रचार सचिव सीटू बाई, कमलजीत बंगा, रजिंदर कुमार, गुरबचना राम, अशोक सल्लन, डा. अजय टूरा, तजिंदर बावा व अन्य गणमान्य व सदस्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।