{"_id":"697e486a0e0900bf51034051","slug":"video-sant-ramesh-baba-and-sharananand-maharaj-arrived-at-hanuman-bagh-2026-01-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मथुरा के गोवर्धन में माघ पूर्णिमा के अवसर पर डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम में चल रहे हनुमान जी के तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को ब्रज क्षेत्र के साधु-संत, विद्यार्थी, महिलाएं और गिरिराज परिक्रमा करने आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे। इस दौरान बरसाना के संत रमेश बाबा और गुरु शरणानंद महाराज ने महंत सियाराम दास महाराज से धार्मिक चर्चा की और प्रसाद ग्रहण किया। तेजवीर सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह समेत संत, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। महंत सियाराम दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन हनुमान जी की कृपा से सेवा और श्रद्धा का प्रतीक है। इस मौके पर राधाचरण कौशिक, पवन कौशिक, विनोद खंडेलवाल, विनय उपाध्याय, ऐश्वर्य खंडेलवाल, सियाराम शर्मा, हरभान सिंह, देवेश, भूरी सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।