Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
People are troubled due to the lack of drainage system in Pal Colony of Ward 21 of Jhansi Municipal Corporation.
{"_id":"697df90a450fb5b12b0c74c8","slug":"video-people-are-troubled-due-to-the-lack-of-drainage-system-in-pal-colony-of-ward-21-of-jhansi-municipal-corporation-2026-01-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी निगम के वार्ड 21 की पाल कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी निगम के वार्ड 21 की पाल कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था होने से लोग परेशान
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:13 PM IST
Link Copied
नगर निगम के वार्ड 21 पाल कॉलोनी के एक हिस्से में रहने वाले सैकड़ों लोग जल निकासी की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। उनके घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। रेलवे ने तो जमीन दे दी लेकिन एक निजी संपत्ति मालिक ने दीवार बना ली। इससे पानी निकालने के लिए जगह नहीं बची है। अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। पाल कॉलोनी के रेलवे लाइन की तरफ वाले हिस्से में तमाम मकान बने हुए हैं, लेकिन कई घर ऐसे हैं जिनके आसपास पानी भर जाता है। बरसात तो छोड़िए अब भी यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मकान में सीलन आ रही है। कई बार रहवासियों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि लगातार पानी भरने से बोर से जो पानी आ रहा है उसमें भी गंदगी आ रही है। लिहाजा बीमारियां फैलने का खतरा है। जो मकान ढलान पर बने हैं उनमें ज्यादा समस्या है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।