फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Heavy rain follows a strong storm; weather takes a sudden turn

Jhansi: तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से बदला मौसम

Wed, 23 Sep 2026 11:47 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 23 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

सुबह करीब नौ बजे तेज आंधी चलने के बाद दस बजे से लगातार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Jhansi: Heavy rain follows a strong storm; weather takes a sudden turn
लुहारी के पास होती बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार को कस्बा लुहारी सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे तेज आंधी चलने के बाद दस बजे से लगातार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से खेतों में पड़ी किसानों की खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में तैयार खड़ी उड़द, तिली और मूंगफली की फसल प्रभावित होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो खेतों में पड़ी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन के बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजावत लुहारी ने प्रशासन से मांग की है कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश और बुधवार को हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed