सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapsad Case: 'Police put him under house arrest...Ruby's wedding may be postponed'

Kapsad Case: 'पुलिस ने किया नजरबंद..टल सकती है रूबी की शादी'

Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 PM IST
Kapsad Case: 'Police put him under house arrest...Ruby's wedding may be postponed'
कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर नजरबंद रखने और सुनवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में मृतका के पति सतेंद्र ने कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अनुसूचित जाति से होने के कारण उन्हें न्याय से वंचित किया जा रहा है।
सुनीता के पुत्र नरसी ने आरोप लगाया कि परिवार को 24 घंटे पुलिस पहरे में रखा जा रहा है। न किसी रिश्तेदार से मिलने दिया जा रहा है और न ही कहीं आने-जाने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रशासन उनके फोन तक टैप करवा रहा है।
बता दें कि आठ जनवरी को गांव के ही युवक पारस सोम ने रूबी का अपहरण किया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां सुनीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। तब से कपसाड़ गांव में पुलिस-प्रशासन द्वारा उनके और परिवार के ऊपर लगातार सख्ती बरती जा रही है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। नरसी का आरोप है कि पुलिस उन्हें और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर किसी से मिलने-जुलने की अनुमति नहीं दे रही, जिससे उनकी बहन रूबी का अप्रैल में प्रस्तावित विवाह टलने की आशंका बन गई है।
नरसी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने घटना के बाद उन्हें कई आश्वासन दिए थे, जिनमें पिस्टल लाइसेंस, भूमि का पट्टा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा शामिल था। लेकिन अब पीछे हटते हुए प्रशासन ने गोशाला में नौकरी देने की बात कही है, जबकि पहले दौराला या शुगर मिल में नौकरी देने का आश्वासन था।
इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील बन गया और प्रदेश स्तर पर ध्यान आकर्षित किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया और सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
नरसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तहसील में एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष से बात कराई गई। बैठक में सामने आया कि नौकरी केवल गोशाला में दी जाएगी, जबकि पहले दौराला या खतौली शुगर मिल में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। नरसी ने कहा कि इस स्थिति के चलते उनकी बहन रूबी की शादी टल सकती है। लड़के पक्ष से बात हो चुकी थी और वे शादी के लिए सहमत थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण मुलाकात नहीं हो पा रही है। नरसी ने बताया कि मुआवजे के रूप में प्रशासन ने 50 लाख रुपये का आश्वासन दिया था, लेकिन घटना के बाद केवल 10 लाख रुपये ही मिले हैं। इसके चलते परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मीडिया में खबरें आने पर पुलिसकर्मी नरसी से मिलने पहुंचे और उन्हें धमकाने की कोशिश की। नरसी ने कहा कि उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव में रखा जा रहा है। 
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन के निर्देश पर सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उनके आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बूथों पर चलेगा विशेष अभियान, मतदाता बनने के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

31 Jan 2026

VIDEO: कोहरे की वजह से देरी से आईं 13 ट्रेनें, स्टेशन पर परेशान रहे यात्री

31 Jan 2026

VIDEO: रास्ता बंद होने से भू-समाधि पर बैठे किसान, अधिकारियों ने लगाई दाैड़; जल्द समाधान का दिया आश्वासन

31 Jan 2026

मुजफ्फरनगर: ओयो होटल में छापा, प्रेमी युगल पकड़े

30 Jan 2026

झांसी: 58 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गाैतम

30 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: साहसिक खेलों का नया राष्ट्रीय मंच बन रहा टिहरी झील, 11 देशों के पायलटों ने दिखाया आसमान में हुनर

30 Jan 2026

पंडित साजन बोले- बनारस के संगीत की पूरी दुनिया दीवानी है, VIDEO

30 Jan 2026
विज्ञापन

नोएडा में प्रो रेसलिंग लीग: मंच पर रोबोट एंकर ने अपने अंदाज से मचाया बवाल, एक खिलाड़ी घायल

30 Jan 2026

फरीदाबाद में सौतेले बाप ने की दो वर्षीय बेटे की हत्या

30 Jan 2026

Sidhi News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

30 Jan 2026

बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा को नई ताकत: विश्वजीत बने उत्तर मंडल अध्यक्ष, 15 मंडलों में नेतृत्व की घोषणा

रील बनाने के चक्कर में चली गई युवक की मौत

30 Jan 2026

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों पर स्टंट करने मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

30 Jan 2026

Delhi Crime: बाप ने सौतेले बेटे की बेरहमी से ली जान...शव झाड़ियों में फेंका; पत्नी को भेजी वीडियो

30 Jan 2026

दिल्ली: आर्थिक तंगी से टूटे दंपती ने लगाई फांसी, अलग-अलग कमरों में मिले शव

30 Jan 2026

गुरुग्राम: युवक ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या, करीब 12 घंटे बाद साले को कॉल करके दी जानकारी

30 Jan 2026

आईएमटी मानेसर: फुटपाथ पर गंदगी और कूड़े का अंबार, लोगों की आवाजाही हुई मुश्किल

30 Jan 2026

Rewa News: 1000 साल पुरानी विश्वविख्यात भैरव प्रतिमा के सान्निध्य में ‘भैरव लोक’, सीएम कल करेंगे लोकार्पण

30 Jan 2026

Barkot: यमुना घाटी सांस्कृतिक मेला 2026, गायिका मीना राणा ने दी प्रस्तुति

30 Jan 2026

Damoh News: दमोह जिला जेल में मारपीट का आरोप, कैदी के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

30 Jan 2026

VIDEO: एबीवीपी कार्यालय के बाहर फेंके मांस के टुकड़े, कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर सड़क पर लगाया जाम

30 Jan 2026

लोनिवि के वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी को पीटने का आरोप, अधिशासी अभियंता समेत तीन पर FIR; VIDEO

30 Jan 2026

'बंगाल में TMC की वापसी असंभव, Nitish Kumar के मंत्री ने कर डाला एलान? क्या बोले Rajiv Ranjan?

30 Jan 2026

पुलिस लिखी कार ने महिला को मारी टक्कर, VIDEO

30 Jan 2026

ओम प्रकाश ने कहा- नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में कहीं दंगा नहीं हुआ, VIDEO

30 Jan 2026

रविदास जयंती...इटली से काशी पहुंचे रैदासी, VIDEO

30 Jan 2026

Rudraprayag: जखोली और ऊखीमठ में लगा बहुउद्देशीय शिविर

30 Jan 2026

VIDEO: साणेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय महा पूजन में शामिल हुए जिलाधिकारी

30 Jan 2026

Baran News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव! बारां के कलोनी गांव में बवाल, पुलिस ने एक दर्जन उपद्रवी दबोचे

30 Jan 2026

Congress से BJP में शामिल हुए नेता अब देंगे भाजपा को ही झटका, Madan Rathore से क्या चर्चा हुई?

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed