{"_id":"69c16c0d8affda20aa0452c8","slug":"meerut-s-double-murder-case-hookah-water-of-the-family-of-the-murderers-stopped-panchayat-in-the-village-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का दोहरा हत्याकांड : हत्यारोपियों के परिवार का हुक्का-पानी बंद, गांव में पंचायत कर लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का दोहरा हत्याकांड : हत्यारोपियों के परिवार का हुक्का-पानी बंद, गांव में पंचायत कर लिया ये बड़ा फैसला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: सरधना स्थित गांव मेहरमती-गणेशपुर में ईद के दिन ग्राम प्रधान के दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। एक हजार रुपये के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। पंचायत ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मांग की।
भूरा (ऊपर) और सैमुद्दीन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सरधना स्थित गांव मेहरमती-गणेशपुर में ईद के दिन शनिवार शाम ग्राम प्रधान सहीद के दो सगे भाइयों भूरा (40) और सहीमुद्दीन (35) की चाकुओं से गोदकर हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित परिवार के पक्ष में गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हत्यारोपियों के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वहीं, आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की भी मांग की गई।
Trending Videos
सोमवार को गांव में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से अपील की, कि आरोपियों के घर पर खड़े वाहनों को भी जब्त किया जाए। आरोपियों के परिवार से कोई संबंध नहीं रहेगा और न ही उनके यहां निकाह आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि वारदात में शामिल आरोपी का अगर कोई समर्थन करेगा तो उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। घटना में शामिल या आरोपियों का समर्थन करने वाले सभी व्यक्तियों का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों से आरोपियों के मवेशियों को चारा-पानी देने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चारा डालने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को मवेशियों को चारा डालने की व्यवस्था प्रशासन ही करे। पंचायत में ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि पूरा गांव उनके साथ है। वे उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए कमेटी गठित
पंचायत ने कहा कि यह पूरे गांव में सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने का मामला है। सभी समुदायों के दस लोगों की एक समिति का गठन किया गया। यह समिति गांव में सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने और किसी भी तरह की हिंसा या विवाद रोकने के लिए काम करेगी। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव में सभी लोग कानून और सामाजिक नियमों का पालन करें और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

कब्रिस्तान में जुआ और विवाद के एक घंटे बाद हुई थी वारदात
मेहरमती-गणेशपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद प्रधान सहीद के भतीजे सलमान और आरोपी इरशाद उर्फ चीनू में जुए के एक हजार रुपये के विवाद में वारदात की बात सामने आई थी। कब्रिस्तान में जुए पर रोक क्यों नहीं लगाई गई और विवाद के बाद भी वारदात को रोका क्यों नहीं जा सका। इसके चलते इस मामले में बीट के सिपाही और चौकी प्रभारी की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीओ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर तलब की है।

आरोपियों के घर लटके ताले, रिश्तेदारों के घर दी दबिश
प्रधान सहीद की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दस नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इरशाद उर्फ चीनू, साकिब, साजिद और शहजाद उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी गांव छोड़कर चले गए हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें उनके रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
भाई प्रधान सहीद का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस केस की सुनवाई होनी चाहिए। इससे आरोपियों को जल्द सजा मिलेगी। मृतकों के परिवार ने कहा कि पूरे गांव में तनाव और डर का माहौल है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
Baghpat: भैंसा बेचने के शक में किसान की पीटकर हत्या, गुप्तांग पर भी मारी लात; खेत में घूमता मिल गया भैंसा