सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Preeti Pal of Meerut will become Block Development Officer, will get appointment letter today

UP: मेरठ की प्रीति पाल बनेंगी खंड विकास अधिकारी, आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानें क्या हैं उपलब्धियां

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: पैरालंपिक में दो मेडल जीतने वाली प्रीति पाल को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों को भी मंगलवार को ही नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। 

UP: Preeti Pal of Meerut will become Block Development Officer, will get appointment letter today
प्रीति पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पैरालंपिक, ओलंपिक और अन्य विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राजपत्रित अधिकारी पद पर नियुक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ की बेटी और पैरालंपिक में दोहरी सफलता अर्जित करने वाली प्रीति पाल को भी खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिलेगी।
Trending Videos

 

मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। लोकभवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति पाल के अलावा गौतमबुद्धनगर के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक, टोक्यो पैरालंपिक 2021 में रजत पदक और हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक पद पर गृह विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को पैरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक के लिए पुलिस उप अधीक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा।
 

इटावा के पैरा एथलीट अजीत सिंह को पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2022 में कांस्य पदक तथा विश्व चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलेगी। गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन को पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक और हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2022 में रजत पदक के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पद दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed