सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2027: SP to launch election campaign from Noida, Akhilesh Yadav’s mega rally on March 29

Mission 2027: नोएडा से सपा का चुनावी बिगुल, 29 मार्च को अखिलेश यादव की विशाल रैली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी 29 मार्च को नोएडा में अखिलेश यादव की विशाल जनसभा के साथ 2027 चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। रैली की तैयारियां तेज हैं और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

Mission 2027: SP to launch election campaign from Noida, Akhilesh Yadav’s mega rally on March 29
सपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी अभियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा से शुरू करने जा रही है। 29 मार्च को दादरी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। इस रैली को पार्टी के चुनावी अभियान का आधिकारिक आगाज माना जा रहा है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: केसी त्यागी रालोद में शामिल, दिल्ली में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता, वेस्ट की कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी की 142 सीटों पर नजर
नोएडा में होने वाली इस जनसभा के जरिए समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। रैली को सफल बनाने के लिए गुर्जर समाज के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार भाटी के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से इस रैली की तैयारियां की जा रही हैं।
 

कार्यकर्ताओं को दिया गया बड़ा लक्ष्य
रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मेरठ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नोएडा पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

 

सरकार बनने के दावे और वादे
राजकुमार भाटी ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण और किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार में आने पर स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा, महिलाओं को पेंशन, बच्चों को लैपटॉप और बेटियों को कन्या विद्या धन जैसी योजनाएं फिर से शुरू की जाएंगी।
 

संगठन में उत्साह, तैयारियां तेज
पार्टी नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed