सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: western disturbance, Temperature rises, rain likely later this week

West UP Weather: धूप और बादलों की आवाजाही-तापमान में बढ़ोतरी, बारिश के आसार, जानिए पूरा मौसम अपडेट

राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

West UP Weather: western disturbance, Temperature rises, rain likely later this week
मौसम अपडेट - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे गर्मी का एहसास हुआ, हालांकि बीच-बीच में राहत भी मिलती रही।

Trending Videos

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी, जबकि बादलों की मौजूदगी से कुछ राहत भी महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2027: बंगाल चुनाव में सक्रिय मेरठ के भाजपा नेता, प्रचार के साथ सीख रहे बंगाली भाषा

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से इस सप्ताह के भीतर मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

वायु गुणवत्ता मध्यम के करीब
मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी के करीब है। इससे साफ है कि हवा की गुणवत्ता अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed