सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AIMIM State President Issues Controversial Statement-Says, Who Encounters of Muslims Will Also Face Encounters

UP: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर, मुकदमा दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

AIMIM State President Issues Controversial Statement-Says, Who Encounters of Muslims Will Also Face Encounters
एआईएमआईएम नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनका एक कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है।

Trending Videos


कार्यक्रम में दिया गया बयान
कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनावी समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी को पर्याप्त समर्थन मिला तो वह कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंपस होस्टल में आत्महत्या: पुलिस ने कमरा किया सील, दो बहनों के साथ रहती थी प्रिया, पहेली बनी मौत की वजह

वीडियो वायरल, गरमाई सियासत
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 

सियासी प्रतिक्रियाओं की संभावना
मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

लोहियानगर में मुकदमा दर्ज, भड़काऊ बयान पर जांच शुरू
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान की वीडियो वायरल होने पर लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed