सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar After Ambedkar Statue Vandalised, Villagers Calm After Assurance

Meerut: भावनपुर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बवाल, ग्रामीणों का धरना, पुलिस से नोकझोंक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के भगवानपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Meerut: Uproar After Ambedkar Statue Vandalised, Villagers Calm After Assurance
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के भगवानपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। घटना के बाद दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। बाद में नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन पर स्थिति शांत हुई।

Trending Videos


रात में क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा
सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थापित की जा रही आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रतिमा टूटी मिली, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया और लोग विरोध में उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंपस होस्टल में आत्महत्या: पुलिस ने कमरा किया सील, दो बहनों के साथ रहती थी प्रिया, पहेली बनी मौत की वजह

ग्रामीणों का प्रदर्शन और प्रशासन की कवायद
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

नई प्रतिमा के आश्वासन पर थमा विवाद
दोपहर में पूर्व विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने खर्च से नई प्रतिमा जल्द स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तय तिथि पर ही अनावरण किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed