सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Naresh Tikait reacts strongly to threat against Jayant Chaudhary, demands strict action

UP: जयंत चौधरी को हत्या की धमकी मिलने पर भड़के नरेश टिकैत, गैस की किल्लत पर बोले 'देश में आपात जैसे हालात'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत में किसान नेता नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और गैस किल्लत को आपात जैसे हालात बताते हुए सावधानी बरतने की अपील की।

UP: Naresh Tikait reacts strongly to threat against Jayant Chaudhary, demands strict action
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के दोघट कस्बे में पहुंचे किसान नेता नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को दी गई धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Trending Videos


 दोघट कस्बे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी को दी गई किसी भी तरह की धमकी अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धमकी देने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की कोशिश न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: UP: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर, मुकदमा दर्ज

गैस किल्लत पर जताई चिंता
इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ रही गैस किल्लत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने इसे आपात जैसे हालात बताते हुए लोगों से अपील की कि गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि गैस की खपत को कम किया जा सके।

कालाबाजारी पर सख्ती की मांग
नरेश टिकैत ने गैस की कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस समस्या से निपटना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि आम जनता की भी जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संसाधनों का सही उपयोग ही संकट से बाहर निकलने का रास्ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed