सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Meerut: four-Year Integrated B.Ed and New Courses Including Forensic Science Announced

CCSU News: नए सत्र में चार वर्षीय बीए-बीएड समेत कई नए कोर्स, फॉरेंसिक साइंस भी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

  सीसीएसयू में नए सत्र से चार वर्षीय बीए-बीएड, पीजी में नए कोर्स और फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू

CCSU Meerut: four-Year Integrated B.Ed and New Courses Including Forensic Science Announced
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 से कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय में चार वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं।

Trending Videos


कुलपति संगीता शुक्ला की मौजूदगी में हुई प्रेसवार्ता में बताया गया कि बीएससी फॉरेंसिक साइंस जैसे नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, जो अपराध जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए उपयोगी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड डीन राकेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि भविष्य में चार वर्षीय बीएड को न्यूनतम योग्यता बनाने का लक्ष्य है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आधार पर होगा।

विश्वविद्यालय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में बीए कोर्स भी शुरू करने जा रहा है, जबकि पीजी स्तर पर इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र और समाजशास्त्र जैसे नए कोर्स प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा, रेगुलर मोड में बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई, बीवॉक मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, एयरलाइन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट सहित कई रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed