{"_id":"69c18b3171d18cc78c09bd9a","slug":"sister-shot-rakhi-could-not-reach-the-court-to-give-statement-in-favor-of-her-lover-the-incident-took-place-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन को मारी गोली: प्रेमी के पक्ष में बयान देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंच पाई राखी, पुलिस कस्टडी में हो गई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को मारी गोली: प्रेमी के पक्ष में बयान देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंच पाई राखी, पुलिस कस्टडी में हो गई वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गांव रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ चली गई थी। सोमवार को वह खुद ही थाने पहुंच गई और लवकुश के पक्ष में बयान दिए। पुलिस उसे मेडिकल के लिए ले जा रही थी, तभी भाइयों ने गोली मार दी।
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर सीएचसी पर दिनदहाड़े हुई वारदात से पहले की कहानी दिन भर बार-बार बदलती रही। सात दिन से लापता राखी को दिन निकलते ही थाने के बाहर छोड़ दिया जाता है। पुलिस और परिजन राहत की सांस लेते हैं, लेकिन जैसे ही पुलिस ने थाना स्तर पर बयान दर्ज किए उसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई और वारदात को अंजाम दे दिया गया।
Trending Videos
इस पूरे मामले की गहराई तक पड़ताल करें तो कई अहम बिंदु निकलकर सामने आते हैं। युवती 16 मार्च को लापता हुई और 17 मार्च को उसके अपहरण का केस दर्ज कराया जाता है। अलग-अलग बिरादरी के कारण पुलिस पर युवती को बरामद करने के लिए सामाजिक और राजनीतिक दबाव भी था। पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहानी नंबर एक : आखिर कौन था युवती को छोड़कर जाने वाला
सोमवार सुबह करीब आठ बजे अचानक युवती को कोई थाने के बाहर छोड़कर जाता है। अंदर केवल युवती जाती है, जो पुलिस से कहती है कि मेरे बयान दर्ज कर लो। जिस तरीके से यह घटनाक्रम हुआ उसके पीछे की वजह भी बताई जा रही है। चर्चा है कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी। ऐसे में अगर युवती उसके पक्ष में बयान देगी तो पुलिस से उनका पीछा छूट जाएगा। क्योंकि युवती बालिग है और जो भी बयान देगी, पुलिस उसके अनुसार आगामी कार्रवाई करेगी। सवाल यह है कि आखिर युवती को छोड़कर कौन गया, जिस तरीके से यह सब हुआ, उससे लग रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट पहले से ही तय थी।

कहानी नंबर दो : पुलिस और परिजनों ने ली थी राहत
युवती के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। सकुशल मिलने के बाद पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने भी राहत की सांस ली। युवती को काफी समझाया गया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर थी। इसके बाद पुलिस ने थाना स्तर पर बयान लिए। बताया जा रहा है कि यहां पर भी युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद ही पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए सीएचसी पर पहुंची, जहां पर वारदात कर दी गई।

कहानी नंबर तीन : थाने में बयान, सीएचसी में वारदात
इस पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें तो यह भी अहम सवाल है कि युवती ने पुलिस के सामने प्रेमी के पक्ष में जो बयान दिए, वह सार्वजनिक कैसे हो गए। अगर युवती परिजनों के पक्ष में बयान देती तो शायद यह वारदात ही नहीं होती। परिजनों के पक्ष में बयान के बाद पुलिस कार्रवाई पूरी होने पर युवती घर पर ही भेजी जाती, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इस बारे में दोनों भाइयों को भी पता चल गया था। इसलिए मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से पहले ही सीएचसी पर वारदात को अंजाम दे दिया गया, जिससे युवती कोर्ट तक पहुंच ही न सके और प्रेमी के पक्ष में बयान न दे पाए।

ये है मामला...
सहारनपुर के गांव रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। पुलिस अभिरक्षा में कार में उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। पीछे राखी और महिला कांस्टेबल प्रीति बैठी ही थी। सीएचसी में राखी के भाई रवि और मोंटी पहुंचे। उन्होंने कार के शीशे पर सटाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली राखी के सिर में जा लगी। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है, जबकि पुलिस दोनों आरोपी भाइयों की तलाश कर रही है।