{"_id":"69c19c3c456aa1c0250747d1","slug":"investment-proposal-stalled-in-correspondence-gbc-date-not-yet-fixed-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-171890-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पत्राचार में फंसे निवेश का प्रस्ताव, जीबीसी की तिथि तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पत्राचार में फंसे निवेश का प्रस्ताव, जीबीसी की तिथि तय नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए जिले को चार हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। अभी तक 2200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। तिथि तय न होने से निवेश के प्रस्ताव पत्राचार में फंसते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, पहले फरवरी के दूसरे पखवाड़े में जेबीसी 5.0 कराए जाने की तैयारी थी। उद्योग विभाग भी निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटा था, लेकिन इसके बाद से इस पर ब्रेक से लग गए हैं। जिले में अभी तक चार सेरेमनी हो चुकी है। इससे उद्योगों को रफ्तार भी मिली है। अभी तक जिन इकाइयों के प्रस्ताव उद्योग विभाग को प्राप्त हुए हैं। उनमें सबसे बड़ा रियल स्टेट और डेयरी क्षेत्र हैं। रियल स्टेट में करीब 1300 और डेयरी के क्षेत्र में करीब 215 करोड़ रुपये के प्रस्ताव विभाग को मिले हैं।
इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म से संबंधित निवेश के प्रस्ताव भी शामिल है। इसी तरह यूपीनेडा कुल चार प्रोजेक्ट पर काम करेगा। इनमें 138.64 करोड़ रुपये निवेश होगा। विश्वविद्यालय, तकनीकी डिग्री कॉलेज, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई उद्योग, पर्यटन आदि क्षेत्रों में भी निवेश के प्रस्ताव आए हैं। पिछली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 5800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसमें से करीब चार हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। चार हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव से छह हजार युवाओं से अधिक को रोजगार मिलने का अनुमान है।
जीबीसी 5.0 को लेकर अभी तक तिथि तय नहीं हुई है। उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता की जा रही है। जल्द ही तिथि निर्धारित निवेश प्रस्तावों को धऱातल पर उतारा जाएगा।
- अजय कुमार त्रिपाठी, डीसी उद्योग
Trending Videos