सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav will inaugurate 'Bhairav Lok' tomorrow

Rewa News: 1000 साल पुरानी विश्वविख्यात भैरव प्रतिमा के सान्निध्य में ‘भैरव लोक’, सीएम कल करेंगे लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 10:15 PM IST
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will inaugurate 'Bhairav Lok' tomorrow

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आस्था, इतिहास और पर्यटन का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां स्थित लगभग 1000 वर्ष पुरानी भगवान शिव के रौद्र रूप भैरव की विशालतम प्रतिमा के परिसर में निर्मित ‘भैरव लोक’ का लोकार्पण शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

ऐतिहासिक भैरव बाबा मंदिर सदियों से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अब ‘भैरव लोक’ के निर्माण के बाद इस धार्मिक स्थल को सुव्यवस्थित धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इससे न सिर्फ स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31 वीं मौत, तीन मरीज आईसीयू में

इतिहासकारों के अनुसार यह विशाल भैरव प्रतिमा दसवीं शताब्दी के आसपास कलचुरी काल में निर्मित की गई थी। पत्थर से निर्मित यह भव्य प्रतिमा अपनी कलात्मकता, आकार और शिल्प के कारण विशेष महत्व रखती है। इसे विश्व की सबसे बड़ी भैरव प्रतिमाओं में से एक माना जाता है, जो रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाती है।

मुख्यमंत्री के आगमन और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। आज गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी रीवा में हुई एक बैठक के दौरान अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और इसे ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने के निर्देश दिए। ‘भैरव लोक’ के लोकार्पण के साथ ही गुढ़ न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि विंध्य क्षेत्र के पर्यटन मानचित्र पर भी एक नई और मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: मवाना तहसील में SIR अभियान की सुनवाई, 70% नोटिसों का निस्तारण, भीड़ से लोग परेशान

30 Jan 2026

Meerut: रघुकुल विहार की गलियों में भरा नाले का गंदा पानी, दुर्गंध से लोग परेशान

30 Jan 2026

Meerut: अखबार कैसे छपता है? स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अमर उजाला कार्यालय में जानी प्रक्रिया

30 Jan 2026

Samba: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांबा में 10 मेगावाट बिजली घर का किया शुभारंभ

30 Jan 2026

Jammu Kashmir: बांदीपोरा पीआरआई दल ने एनएलयू की मांग उठाई, कहा- हम इससे अन्य जिलों से अधिक हकदार हैं

विज्ञापन

Jammu: संजय के घर से गायब हुई कार, चोरी में पांच हजार रुपये भी हुए पार

30 Jan 2026

VIDEO: 'काशी मेरे लिए रीचार्जिंग सेंटर है', काशी में बोले सांसद मनोज तिवारी

30 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: बनारस लिट फेस्ट में मनोज तिवारी ने 'ए राजा जी' गीत की दी प्रस्तुति

30 Jan 2026

मेयर सौरभ जोशी का रोडमैप: विकास को प्राथमिकता, प्रशासनिक पक्षपात पर सख्त रुख!

30 Jan 2026

Jodhpur News: बालोतरा आश्रम में प्रेम बाईसा को समाधि, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

30 Jan 2026

ललितपुर में दुकान के विवाद में घर बुलाकर कर दी युवक की हत्या

30 Jan 2026

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान, जीआरपी व पुलिस अलर्ट

30 Jan 2026

सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल में विजिलेस की रेड

30 Jan 2026

श्री अकाल तख्त साहिब में ‘वारिस पंजाब दे’ की अरदास

30 Jan 2026

फगवाड़ा के हदियाबाद स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक संकीर्तन

30 Jan 2026

Hamirpur: 32 पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का किया निरीक्षण

Panna News: मंदिरों और सूने घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 19 वारदातों का खुलासा, 35 लाख का माल बरामद

30 Jan 2026

Solan: हिम कॉर्पोरेट सेक्टर पेंशनरों ने पेंशन बहाली की करी मांग

30 Jan 2026

MP News : बच्चों के चरित्र निर्माण को लेकर ये क्या बोल गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय..!

30 Jan 2026

सोनीपत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

30 Jan 2026

फगवाड़ा में नगर निगम अधिकारियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान करवाया अंदर

30 Jan 2026

कुल्लू: गड़सा में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने की अध्यक्षता

30 Jan 2026

Mandi: वीबी जी राम जी योजना के विरोध में माकपा ने गांधी चौक पर किया प्रदर्शन

30 Jan 2026

Haldwani: शहर में बंदरों का जंगलराज, एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए अस्पतालों में लगी कतार

30 Jan 2026

अंबेडकरनगर में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सीखे आत्मरक्षा के गुर

30 Jan 2026

सतगुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा

30 Jan 2026

फिरोजपुर में कुष्ठ रोग से बचाव के लिए शपथ समारोह आयोजित

30 Jan 2026

Mandi: प्यार सिंह ठाकुर बोले- खटारा बसों के सहारे चल रहा निगम, न कर्मशालाओं में पुर्जे और न ही टूलकिट

30 Jan 2026

Bageshwar: स्वास्थ्य अभियानों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली आशाएं सम्मानित

30 Jan 2026

Rudraprayag: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, डीएम कार्यालय में रखा गया दो मिनट का मौत

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed